Breaking News

सूरजपुर@विषम्भर यादव ने कि इच्छा मृत्यु की मांग…

Share


पुर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से पीडि़त परिवार से जिला के नेता पंकज तिवारी ने कराई बात,, पुर्व मुख्यमंत्री ने कहां बेहतर से बेहतर करायेंगे ईलाज,,

सूरजपुर,27 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। विगत 02 वर्ष पूर्व प्रधान मंत्री की रायपुर में आयोजित आम सभा में शामिल होने जा रहे बिश्रामपुर मण्डल के कार्यकाताओं का दुर्घटना बेमेतरा के समीप हुआ था जिसमें वाहन चालक सहित 03 लोगो की मृत्यु हो गयी थी। तब तत्कालिन मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा मृतको एवं घायलों को तत्कालिक सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी थी। उसी वाहन में भाजपा मण्डल अध्ययक्ष विषम्मर यादव भी मौजुद थे, जिनके कमर में गंभीर चोट लगने से स्थायी रूप से दिव्यांग हो गये 02 वर्षों से शारीरिक परेशानियों से परेशान विषम्भर यादव लगातार अपने ईलाज को लेकर परेशान है अब तक न वर्तमान सरकार द्वारा न संगठन द्वारा उनके ईलाज को लेकर उचित पहल किया गया है ऐसे में विषम्भर यादव द्वारा सरकार से ईच्छा मृत्यु की मांग की गयी है तीज के महत्वपूर्ण त्योहार पर यह समाचार प्रकाशित होना दुर्भाग्यजनक है। छ0ग0 के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होने सूरजपुर जिला के कद्दावर नेता पंकज तिवारी से दुरभाष पर चर्चा कर बिषम्भर यादव से एवं उनकी पत्नी से बात करने की ईच्छा जाहिर की जब श्री तिवारी ने बिषम्भर यादव एवं उनकी पत्नी से भुपेश बघेल की बात करायी तो परिवार ने अपने उपर आये संकट से भुपेश बघेल को अवगत कराया भुपेश बघेल ने पीडि़त परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा की ईच्छा मृत्यु जैसे बात को परिवार तत्काल वापस ले राजनीतिक मतभेद से उपर उठकर समाज के हर व्यक्ति के स्वस्थ्य होने की कामना हमारी पहली प्राथमिकता है। हम विषम्मर यादव के ईलाज पर जो भी सार्थक प्रयास होगा करने को तैयार है। विषम्भर यादव का परिवार भुपेश बघेल से बात करने के पश्चात ईच्छा मृत्यु वापस लेने को तैयार है। श्री बघेल ने कहा कि भा.ज.पा. के लोग यदि आप के ईलाज को कराने में अक्षम है तो रायपुर में आप जब भी आये हम अच्छे चिकित्सक से बात कर आपके ईलाज को प्राथमिकता देंगे। वहीं विषम्भर यादव से छ.ग. शासन के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी दुरभाष पर चर्चा कर ईच्छा मृत्यु वापस लेने की बात कही और भविष्य में परिवार के साथ खड़ा होने का आश्वासन दिया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply