केरता,26 अगस्त 2025(घटती-घटना)।मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना में गत पेराई सत्र में हुए गन्ना खरीदी का भुगतान अब तक नहीं होने से आज जिला पंचायत सदस्य सुरेश आयाम के नेतृत्व में कारखाना के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और पूछा कि जब किसानों का भुगतान करने को पैसा नहीं है तो नान को उधार में शक्कर क्यों दिया जा रहा, उन्होंने स्पष्ट किया कि या तो 15 दिवस के अंदर गन्ना किसानों का संपूर्ण लंबित भुगतान हो या उधारी में शक्कर देने की प्रथा तत्काल बंद हो। गत पेराई सत्र में कारखाना में गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को अबतक भुगतान नहीं मिलने से गन्ना किसानों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा था, जिसको ध्यान में रख जिला पंचायत सदस्य सुरेश आयाम ने भुगतान नहीं होने पर ज्ञापन सौंप 25 अगस्त को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसी कड़ी में सोमवार को जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में गन्ना किसान धरना प्रदर्शन में शामिल होकर गन्ना किसानों के उपेक्षा एवं भुगतान नहीं होने को लेकर राज्य सरकार को घेरा। धरना प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने
हाईकोर्ट से आदेश के बावजूद नहीं मिल रहा भुगतान : शक्कर कारखाने के पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने प्रबंधन से चर्चा के दौरान पूछा कि जब हाई कोर्ट से एक माह पूर्व ही गन्ना किसानों के संपूर्ण लंबित भुगतान हेतु शक्कर बिक्री का आदेश जारी किया गया है, फिर भुगतान में इतना विलंब क्यों हो रहा, गन्ना किसानों के भुगतान हेतु तत्काल निविदा कर खुले बाजार में शक्कर बिक्री करना छोड़ आप लोग नागरिक आपूर्ति निगम को उधार में शक्कर क्यों दे रहे,ऐसे में तो गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो पाएगा, प्रबंधन द्वारा 15 दिवस में भुगतान नहीं करने पर पुनः आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि महीनो से मांग करने के बावजूद किसानों का करोड़ो का भुगतान बकाया है, हद तो तब हो गई जब सरकार ही उधार में शक्कर उठाने लग गई। ऐसे में भुगतान की रही सही उम्मीद भी समाप्त हो गया। जिससे किसानों का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने कहा कि या तो लंबित गन्ना का भुगतान करे अथवा उधार में शक्कर का उठाव बंद हो, नहीं तो भविष्य में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम ललिता भगत, प्रबंध संचालक आकाश दीप पात्रे, नवीन जायसवाल, त्रिभुवन सिंह टेकाम, पंकज तिवारी, बीडीसी संजीव श्रीवास्तव, सुरेश चक्रधारी, ज्वाला सिंह, राजू सिंह आयाम, बलवीर यादव, अनूप गुप्ता, गोल्डी खान, बीफन रजक, हीरालाल पैकरा समेत पुलिस प्रशासन के साथ बड़ी संख्या में गन्ना किसान मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur