Breaking News

सूरजपुर@वरिष्ठ पत्रकार ओंकार पांडे के जन्म दिवस पर बीएमडी निशुल्क जांच कैंप का हुआ आयोजन

Share

सूरजपुर,19 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। दैनिक घटती-घटना सूरजपुर के जिला प्रतिनिधि ओंकार पांडे जन्मदिवस के अवसर पर 17 अगस्त को बीडीएस निःशुल्क जांच कैंप का आयोजन किया गया जिसके लिए दो दिन पहले से ही लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था उनकी संख्या 200 के करीब थी, जिनकी जांच उस दिन कैंप में की गई, कमियां पाए जाने पर उन्हें परामर्श के साथ उपाय व इलाज के विषय में जानकारी दी गई, साथ ही जिन लोगों ने इस कैंप का निशुल्क लाभ उठाने वाले लोगों ने आयोजन ओंकार पांडे को धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी उन्हें प्रेषित की,हड्डियों की सेहत को लेकर जागरूकता फैलाने और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सूरजपुर जिले में बोन मिनरल डेंसिटी जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का सफल संचालन रेड क्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन व दैनिक घटती-घटना सूरजपुर के जिला प्रतिनिधि ओंकार पांडे के मार्गदर्शन में हुआ। इस पहल को लोगों से भरपूर समर्थन मिला और 200 से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लेकर अपनी हड्डियों की जांच करवाई।
इस विशेष कैंप में रायपुर से आए विशेषज्ञ सहित स्थानीय चिकित्सकों की टीम ने सूरजपुर जिले सहित कोरिया एमसीबी सरगुजा आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए मरीजों की जांच की। बीएमडी जांच एक उन्नत तकनीक है, जिससे हड्डियों के घनत्व को मापा जाता है। यह जांच विशेष रूप से ऑस्टियोपोरोसिस और अन्य हड्डी संबंधी रोगों की पहचान में सहायक होती है, इससे कई फायदे भी होते हैं जैसे, बीएमडी जांच से यह पता लगाया जा सकता है कि किसी व्यक्ति की हड्डियां सामान्य हैं या उनमें घनत्व की कमी है,इससे ऑस्टियोपोरोसिस, फ्रैख्र का खतरा,और अन्य हड्डी से जुड़ी बीमारियों की जल्द पहचान हो सकती है,जांच के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रत्येक मरीज को उनकी रिपोर्ट के अनुसार सलाह और संभावित उपचार दिया गया, इससे मरीजों को न सिर्फ जानकारी मिली,बल्कि उन्हें समस्या के समाधान की दिशा में स्पष्ट मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ,वहीं इस तरह के कैंप न केवल जांच और उपचार तक सीमित रहते हैं,बल्कि ये लोगों को हड्डियों की देखभाल, पोषण, और जीवनशैली से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी प्रदान करते हैं। इस सराहनीय कदम की स्थानीय लोगों ने खूब प्रशंसा की, उनका मानना है कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहें तो हड्डियों से जुड़ी बीमारियों की पहचान और रोकथाम पहले चरण में ही संभव हो सकती है,रेड क्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन सूरजपुर की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है, जो बताता है कि स्वास्थ्य के प्रति सजगता और सामुदायिक सहयोग से कैसे बड़ी समस्याओं से समय रहते निपटा जा सकता है।
200 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर की खासियत यह रही कि यहां 200 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बुजुर्गों से लेकर युवा और महिलाएँ बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाने पहुँचीं। ज्यादातर मरीज कमर दर्द,घुटने के दर्द,जोड़ संबंधी रोग और हड्डी की कमजोरी जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे। डॉक्टरों ने न केवल उनकी जांच की बल्कि आगे के उपचार व जीवनशैली संबंधी जरूरी सुझाव भी दिए।
जनप्रतिनिधियों ने भी कराया चेकअप
स्वास्थ्य शिविर की खासियत यह भी रही कि इसमें जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी,भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली सोनी, राजलाल राजवाड़े, शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल सहित कई लोग पहुँचे और उन्होंने भी अपना चेकअप कराया। सभी ने इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
रेडक्रॉस वाइस चेयरमैन की पहल को मिला जनसमर्थन
रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन ओंकार पांडेय ने कहा आज के समय में हड्डी व जोड़ संबंधी दर्द एक बड़ी समस्या बन गई है। खासकर ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर लोग महंगे इलाज तक नहीं पहुँच पाते। इसी को देखते हुए यह निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया। रेडक्रॉस आगे भी इसी तरह जनहित के कार्य करता रहेगा। शिविर में आए मरीजों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बड़े शहरों में जाने की ज़रूरत के बिना ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श मिलना उनके लिए बहुत बड़ी राहत है।
समाज के लिए प्रेरणादायी कदम
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह का आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को आसान बनाता है,बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ाता है। ग्रामीणों ने ओंकार पांडेय के वाइस चेयरमैन रेडक्रॉस उनकी टीम के प्रति आभार जताया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply