Breaking News

कोंडागांव@ आवारा कुत्तों कामासूम बच्ची पर हमला

Share

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद बेकाबू स्थिति
कोंडागांव,17 अगस्त 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिल दहलाने वाली घटना में एक मासूम बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब बच्ची अपने रोजमर्रा के रास्ते से मुख्य सड़क की ओर जा रही थी। अचानक गली के किनारे बैठे कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ा और उसे जमीन पर गिराकर नोच डाला।
कैमरे में कैद इस खौफनाक मंजर ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। बच्ची चीखती रही,लेकिन हमलावर कुत्ते बेखौफ होकर उसे घायल करते रहे। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए डंडों के जरिए कुत्तों को भगाया और बच्ची की जान बचाई। तब तक बच्ची का शरीर जख्मों से भर चुका था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@ में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से मौसम बदलेगा मिजाज

Share छत्तीसगढ़ 8 जून 2026। में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से …

Leave a Reply