Breaking News

कोरबा@खाकी के रंग कॉलेज के संग कार्यक्रम के अंतर्गत एमसीएमआईटी कॉलेज पहुंची कोरबा पुलिस

Share

कोरबा,17 फ रवरी 2022(घटती-घटना)। विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोडक़र देश सेवा का भाव जगाने, समाज और व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी के साथ आदर्श व्यक्ति और आदर्श समाज बनाने के साथ-साथ पुलिस के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा “खाकी के रंग स्कूल के संग एवं खाकी के रंग कॉलेज के संग” कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,जिसके अंतर्गत पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी जिले के स्कूल,कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को सामान्य कानून की जानकारी, यातायात के नियम, सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,बाल विवाह,गुड टच बैड टच,घरेलू हिंसा,पॉक्सो एक्ट सहित संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके सिखाए जा रहे हैं । इस.के अंतर्गत कोरबा पुलिस. द्वारा. एमसीएमआईटी कॉलेज कोरबा में खाकी के रंग कॉलेज के संग कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सामान्य कानून, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल श्रम ,सायबर ठगी,सोशल मीडिया के उपयोग करते समय सतर्क रहने,गुड टच बैड टच,पॉक्सो एक्ट सहित बुनियादी कानूनों की जानकारी दी गई साथ ही संकटकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा के तरीके का प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम में निरीक्षक भावना खंडारे , सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू ,आर राकेश जांगड़े, म.आर रेहाना फातिमा सहित पुलिस अधिकारी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक गण एवं स्टाफ उपस्थित रहे ।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply