Breaking News

कांकेर@ देवी-देवताओ का अपमान करने वाले 5 लड़के गिरफ्तार

Share


कांकेर का वीडियो हुआ था वायरल
कांकेर,11 अगस्त 2025 (ए)।
हिन्दू देवी-देवताओ का अपमान करने वाले 5 लड़के गिरफ्तार किए गए है, अखिलेश मिश्रा पिता दिनेश प्रसाद मिश्रा उम्र 34 वर्ष मरकाटोला फतेचंद जिला कांकेर ने थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.08.25 को सोशल मीडिया में कुछ असामजिक तत्वों के द्वारा श्री राम वनगमन पथ
राम वाटिका नाथियानवागांव कांकेर में हिन्दु देवी देवताओ के मूर्तियो के साथ घोर आप्पति जनक कृत्य करते हुये विडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल किया गया था जिससे हिन्दू देवी देवताओ का अपमान हुआ है और हिन्दू धर्म मानने वालो की भावनाओ को ठेस पहुंचा है कि प्रार्थी के लिखित शिकायत पर से थाना कंाकेर में अपराध क्रमांक धारा 196, 298, 299,302,3 (5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नशे में धुत युवकों ने भगवानों की मूर्तियों के साथ की थी अभद्रता
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें कुछ युवक धार्मिक मूर्तियों के साथ अशोभनीय हरकतें करते नजर आ रहे हैं। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है। एक युवक बिना शर्ट के प्रभु श्रीराम और भगवान हनुमान की प्रतिमाओं के साथ अशालीन व्यवहार कर रहा है। वह न केवल मूर्तियों से छेड़छाड़ करता है, बल्कि बाद में उन्हें थप्पड़ भी मारा।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply