Breaking News

रायगढ़@ रायगढ़ में अडानी कंपनी के गुर्गों द्वारा पत्रकारों से की गई बदसलूकी

Share

अब पत्रकारों ने खोला मोर्चा, रायगढ़ प्रेस क्लब ने की निंदा
खदान प्रभावित ग्रामीणों ने घटना का जमकर किया विरोध
रायगढ़,08 अगस्त 2025 (ए)।
अडानी के समर्थन में जिलाधीश कार्यालय लाए गए ग्रामीणों से जब पत्रकारों ने पूछताछ शुरू की और पोल खुलने लगी तब अडानी के गुर्गे पत्रकारों पर पिल पड़े और धमकी–चमकी, मारपीट पर उतारू हो गए। मजे की बात ये है कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। चौथे स्तंभ को एक उद्योग पति के गुर्गों द्वारा गुंडा कह कर संबोधित करने पर पत्रकार भड़क गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल की समझाइश भी उद्योगपति के गुर्गों को शांत नहीं करा पा रही थी। इस दौरान अडानी के गुर्गे पत्रकारों पर लगातार रौब झाड़ते नजर आए और देख लेने, मरवा देने जैसे धमकी भरे शब्दों का भी खुलकर इस्तेमाल किया गया।
प्रशासन और पुलिस का रहा सपोर्ट
खास बात ये रही कि अडानी के गुर्गों द्वारा ग्रामीणों को कलेक्ट्रेट लाने के लिए बकायदा तमनार से पुलिस उनके साथ आई थी। एक उद्योग पति के कोयला खदान को साम दाम दण्ड भेद की नीति अपनाकर किसी भी तरह ग्रामीणों को जल जंगल जमीन से बेदखल करने की हर रणनीति अपना रही है। यह घटना भी उसी की एक हिस्सा बनने जा रही थी लेकिन ऐन मौके पर पोल खुल गई।
पुलिस में की गई शिकायत,निंदा प्रस्ताव पारित
कलेक्टर कार्यालय के बाहर अडानी कंपनी के गुर्गों द्वारा पत्रकारों से बदसलूकी की गई और गुंडा कहते हुए जान से मारने तक की धमकी दी गई। इससे खफा पत्रकारों ने पहले तो चक्रधर नगर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज करने आवेदन दिया, फिर प्रेस क्लब ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और पत्रकारों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
ग्रामीणों ने पत्रकारों को दिया समर्थन
कलेक्टोरेट में जहां कुछ फर्जी ग्रामीण जो अडानी कंपनी के एजेंट थे,उन्होंने बदजुबानी की थी वहीं गुरुवार को तमनार क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के लोग पत्रकारों से मिलने आए और अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर हजारों ग्रामीण पत्रकार हित में धरने पर भी बैठे सकते हैं। वहीं थोड़ी देर बाद रायगढ़ प्रेस क्लब द्वारा केलो प्रवाह कार्यालय में क्लब की आपातकाल बैठक बुलाई गई। बैठक में बुधवार को अडानी कंपनी के गुर्गों द्वारा पत्रकारों को गुंडा और जान से मारने की धमकी देने पर घोर असंतोष जताते हुए निंदा प्रकट किया गया। इस मौके पर सभी पत्रकारों ने एक स्वर में अडानी कंपनी के गुर्गों की त्वरित गिरफ्तारी और वहां कंपनी के मौजूद कर्मचारियों की नौकरी से बर्खास्तगी की मांग की। प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने पत्रकारों की सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करने के लिए शुक्रवार को एसपी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी चाहे वह जो भी हो।


Share

Check Also

कोरिया/बैकुंठपुर@ पहले सौदा, फिर रोक! 75 साल पुरानी वन भूमि पर प्रशासन की देर से जागी नींद…अब कई सवालों के जवाब बाकी…

Share खोजी खबर का असर? 75 साल पुरानी वन भूमि के क्रय-विक्रय पर लगी रोक,अब …

Leave a Reply