कोरबा,08 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। देश की एकता,अखंडता और गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा-मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान अंतर्गत कोसाबाड़ी मंडल में एक भव्य एवं प्रेरणास्पद कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का नेतृत्व भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया,जिन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अभियान की भावना, लक्ष्य और कार्यक्रमों की रूपरेखा से विस्तार पूर्वक अवगत कराया। इस अवसर पर गोपाल मोदी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल ध्वज फहराने का आयोजन नहीं,बल्कि यह देश की अस्मिता,नागरिक चेतना और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा फहराने के संकल्प को पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक जाकर जनसंपर्क करें, समाज में जागरूकता फैलाएं और हर नागरिक को जोड़ें। इस कार्यशाला में यह तय किया गया कि आगामी 10 से 15 अगस्त तक विभिन्न गतिविधि अंतर्गत महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई व माल्यार्पण,तिरंगा यात्रा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, हर कार्यकर्ता और नागरिक के घर पर झंडा फहराने जैसे कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संपन्न किया जाएगा। उक्त कार्यशाला में भाजपा के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी,मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर,प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू,जिला युवा मोर्चा महामंत्री एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन, श्रीमती ज्योति वर्मा,श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती मनोरमा शर्मा,वरिष्ठ नेता दीपनारायण सोनी,बलराम विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, कार्यक्रम संचालक पुनीराम साहू, श्रीमती हार बाई यादव,श्रीमती स्वाति कश्यप, श्रीमती सरस्वती पटेल,श्रीमती मीरा सोनी, पार्षद श्रीमती चंद्रकली,शिव जायसवाल,लक्ष्मण श्रीवास,श्रीमती सुनीता विकास चौहान,अजय गोंड, राकेश वर्मा,प्रताप सिंह कंवर,पूर्व पार्षद संजय कुर्वंशी,श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव,आदि सहित अन्य उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur