सूरजपुर,08 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। केतकी कॉल माइंस में ठेकेदारों की मनमानी काफी दिनों से सुर्खियां बटोर रही थी जिसकी शिकायत लगातार प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह के पास होता रहा, जिस पर तड़के आज सुबह 6 बजे विधायक केतकी खदान पहुंच ठेका मजदूरों से बात किया जिसमे मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार को पैसा वापस नहीं करने से काम से बैठा दिया जाता है जिस कारण उन्हें मजबूर होकर अपना कमाया हुआ पैसा वापस करना पड़ता है।
बताया गया कि एसकेएमपीएल से अनुबंधित ठेकेदारो के द्वारा ठेका श्रमिकों के खाता में एसईसीएल के हाईपॉवर कमेटी से निर्धारित दैनिक वेतन लगभग 1385 रुपए डालकर ठेकेदार अपने मुनिमों के माध्यम से श्रमिकों को रोजाना का 900 रुपए देकर बाकी पूरा पैसा वापस ले लिया जाता है,जिस पर आज प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह ने सुबह 6बजे खदान पहुंच सभी मजदूरों को खड़ा कर समझाइश दिया कि अपने कमाई का पैसा किसी को भी एक रुपया अपने खाता से निकालकर देने की जरूरत नहीं है जितना आपके खाते में पैसा डाला जाता है वह सब आपके खून पसीने की कमाई का पैसा होता है ,आपलोग हाई रिस्क लेकर खदान के नीचे घुस देश को कोयला आपूर्ति करने का काम कर रहे है, इस कारण आपलोग के लिए हाईपॉवर कमेटी ने एसईसीएल कंपनी के एक कैटगरी के कर्मचारियों को देने वाला वेतन के समतुल्य वेतन चुना है जिसमें सिर्फ आपका अधिकार है । आप को किसी के धमकी से भी डरने की जरूरत नहीं है अगर कोई भी ठेकेदार बेवजह किसी को काम से बैठाता है तो मेरे से सीधे संपर्क करे ताकि उस पर लीगल एक्शन लिया जा सके । विधायक ने कहा कि पिछले महीना जुलाई का पेमेंट आपके खाते में डलने वाला है जिस पर किसी के द्वारा पुनः पैसों की मांग न किया जाए इसलिए मेरा आना अभी अनिवार्य हुआ वही, ठेकेदारों की मुनिमों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर मजदूरों से पैसा वापस लेने की कोई दुस्साहस किया तो बेइज्जत होकर एरिया से बाहर का रास्ता देखना होगा इसके लिए तैयार रहना किसी भी मजदूर से पैसा की मांग होने का शिकायत आया तो मेरे बर्दाश्त से बाहर होगा ।
सूत्रों से खबर है कि मजदूरों से वसूला गया पैसा से मैनेजमेंट का देखा जाता है जिसमें कुछ यूनियन लीडर,प्रबंधन ,खदान का जानकारी रखने वाले कुछ खास लोग, व ठेकेदार को संरक्षण देने वाले स्थानीय लोगों का मजदूरों के खून पसीने की कमाई से हर महीने उनके पैकेट गरम किया जाता रहा है ।
इस दौरान निज सचिव महादेव सिंह, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संत सिंह, दरोगा सिंह,धनराज,अरुण,एसकेएमपीएल के पर्सनल मैनेजर सहित खदान के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे खास बात तो यह है कि वर्षों से मजदूरों की कमाई हराम का खाते आ रहे लोगो का विधायक की इस कड़ी पहल के बाद क्या होगा,कहीं फिर कोई दूसरा रास्ता तो नहीं चुनेंगे ,मजदूरों को शोषण करने का ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur