थाना प्रतापपुर में शिकायत दर्ज
प्रतापपुर,07 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। आज ग्राम खोरमा,कैराडांड़,तहसील प्रतापपुर निवासी सूर्यकांत सिंह, पिता श्री शंकर सिंह ने थाना प्रभारी प्रतापपुर को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है कि उनसे ग्राम पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी की गई है।
शिकायत के अनुसार, दिनांक 15 जनवरी 2025 को धर्मजीत राजवाड़े, निवासी ग्राम दरहोरा, प्रतापपुर ने उन्हें ग्राम पंचायत में किसी पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इसके एवज में 1,00,000 की मांग की। सूर्यकांत सिंह ने बताया कि उसने 60,000 की राशि फोन-पे के माध्यम से तथा 40,000 नकद रूप में धर्मजीत को सौंपा। इसमें ?40,000 की राशि धर्मजीत के फोन-पे नंबर 7067439097 पर और ?20,000 धर्मजीत के साथी नकुल राम के नंबर 9669554824 पर ट्रांसफर की गई, जबकि शेष 40,000 नकद में दिया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, आज दिनांक तक न तो उसे ग्राम पंचायत में कोई नौकरी मिली और न ही उसके पैसे वापस किए गए। जब भी वह पैसे मांगते हैं, आरोपी टालमटोल करता है और अब साफ तौर पर राशि लौटाने से इनकार कर रहा है। सूर्यकांत सिंह ने थाना प्रभारी से मांग की है कि इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए 1,00,000 की राशि वापस दिलाई जाए। उन्होंने भुगतान से संबंधित प्रमाण और बातचीत का रिकॉर्ड उपलध कराने की बात भी कही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur