Breaking News

रायपुर@ अनवर ढेबर के बेटे शोएब पर जेल प्रशासन ने लगाया बैन

Share


तीन महीने तक किसी भी बंदी से नहीं कर सकेंगे मुलाकात

रायपुर,07 अगस्त 2025 (ए)। रायपुर सेंट्रल जेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। केन्द्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक ने आदेश जारी करते हुए शोएब ढेबर को तीन माह तक किसी भी बंदी से किसी भी प्रकार की मुलाकात से प्रतिबंधित कर दिया है। जिसके चलते अब शोएब ढेबर किसी भी बंदी से मुलाकात नहीं कर सकेगा।बताया जा रहा है कि, शोएब ने जेल अधिकारियों की अनुमति के बिना जबरदस्ती बंदी से मुलाकात किया था। जिसके चलते शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई, इस आधार पर यह प्रतिबंध लगाया गया है। मामले को लेकर रायपुर जेल अधीक्षक ने आदेश जारी किया है।
जांच के बाद लिया गया फैसला
शोएब के खिलाफ शिकायत मिलने पर इस घटना की जांच उप जेल अधीक्षक एम.एन. प्रधान द्वारा की गई, जिनकी रिपोर्ट में पुष्टि की गई कि, शोएब ढेबर द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना सत्य है। जेल नियमावली के नियम 690 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केन्द्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक द्वारा आदेश जारी करते हुए शोएब ढेबर को तीन माह तक किसी भी बंदी से किसी भी प्रकार की मुलाकात से प्रतिबंधित कर दिया गया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply