Breaking News

खड़गवां@सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन खड़गवां निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और सूचना पटल नहीं है निर्माण स्थल पर

Share


-राजेन्द्र शर्मा-
खड़गवां,06 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। खड़गवां विकास खंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है सीजीएमएससी के द्वारा ताकि क्षेत्र के नागरिकों,युवा,महिलाओ,बच्चों,वृद्धों को बेहतर सुविधा उपलध कराई जा सके खडगवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय में इस निर्माण कार्य में किस प्रकार भारी लापरवाही और अनियमितता दिखाई दे रही है ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है एवं भवन निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री जैसे छड़ भारतीय मानक की उपयोग नहीं किया जा रहा है एवं सामाग्री भवन के मापदंडों के अनुसार नहीं किया जा रहा है जबकि निर्माण कार्य मुख्यालय में होने के बाद भी निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो रहे है।
इस निर्माण सामग्री में जो रेत (बालू) का उपयोग किया जा रहा है वह मिट्टी मिश्रित रेत है जिससे इस करोड़ों रुपए की लागत के भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है और इस निर्माण स्थल पर किसी भी प्रकार की योजना की जानकारी से संबंधित कोई बोर्ड (सूचना पटल )नहीं लगाया गया है जो की भवन निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व ही बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है जिसमें भवन से संबंधित सभी जानकारियां प्रदर्शित रहती हैं जिससे किस विभाग से निर्माण कार्य किया जा रहा है किस ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है क्या लागत है क्या मजदूरी दर भवन से संबंधित दिशा निर्देश आदि की जानकारी इस सूचना पटल में अंकित रहती है जिससे स्थानीय ग्रामीणों को प्राप्त होती है।
जबकि सरकारी योजना में चल रहे किसी भी निर्माण कार्य में बोर्ड (सूचना पटल) लगाना अनिवार्य होता है। जिससे योजना का नाम लागत स्वीकृत तिथि कार्य अवधि और ठेकेदार का नाम पता एवं विभाग से संबंधित जानकारियां का स्पष्ट उल्लेख किया होता है। मुख्यालय खड़गवां कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री के गृहग्राम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं घटिया सामग्री से निर्माण कार्य कराया जा रहा है तो अन्य क्षेत्रों में कितनी गुणवत्ता का निर्माण कार्य कराया जा रहा होगा सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है ?


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply