Breaking News

सूरजपुर@साहब! इस सड़क पर कैसे चले?

Share

-ओंकार पांडेय-
सूरजपुर,05 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। कोरिया सूरजपुर के सरहद पर जनपद क्षेत्र भैयाथान के ग्राम पंचायत डबरीपारा खुटरापारा में गोबरी नदी पर बना पुल पिछले एक महीने से ऊपर हो गया टूटे,जिससे लगभग 10-12 ग्राम पंचायतों में निवासरत क्षेत्र की हजारों की जनसंख्या को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति के खिलाफ मंगलवार को स्थानीय जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र के जनपद सदस्यों,मंडल उपाध्यक्षों,सरपंच,पंच और सैकड़ों निवासियों ने एकत्रित होकर प्रशासन की विफलता के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। यह घटना प्रशासन की अनदेखी और स्थानीय लोगों की समस्याओं के प्रति उनकी अनुत्तरदायिता को उजागर करती है।
15 दिन का अल्टीमेटम,उग्र आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने प्रशासन को 15 दिनों का समय देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में गंगोटी-शिवपुर सड़क की मरम्मत और रपटा पुल का निर्माण नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। आवेदन में कहा गया, यदि 15 दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी समस्या को बार-बार अनदेखा किया जा रहा है,जिससे उनका धैर्य अब जवाब दे रहा है।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने तय समय में वैकल्पिक मार्ग तैयार ना होने होगा उग्र आंदोलन
स्थानीय जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य राजू गुप्ता ने प्रशासन की निष्कि्रयता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा,एक महीने से अधिक हो गया है,और प्रशासन ने अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। क्या हमारे लोगों की समस्याओं का कोई महत्व नहीं है? इस आवेदन के बाद 15 दिवस के भीतर शिवपुर मार्ग को मरम्मत तथा गोबरी नदी में अस्थाई रपटा पुल का निर्माण की मांग की। अब भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो हम क्षेत्रवासी के साथ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
कई बार अधिकारियों से संपर्क किया पर कोई ठोस जवाब नहीं मिला
इस पर भामुयो मंडल उपाध्यक्ष,सौरभ साहू ने कहा कि,हमने कई बार अधिकारियों से संपर्क किया है,लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। यह स्थिति अस्वीकार्य है,और हम सभी प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके है,सैकड़ों ग्रामीणों के साथ जनदर्शन में आवेदन दिया है अब भी प्रशासन द्वारा गोबरी नदी में रपटा पुल एवं शिवपुर मार्ग का मरम्मत नही किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
पुल टूटने से गांवों में निवासरत हजारों लोगों
की दिनचर्या में पड़ा है गहरा असर

पुल के टूटने से गाँवों के बीच व्यवस्था बाधित हो गई है। मार्ग में छात्र,छात्राएं,किसान,मजदूर,कर्मचारी,शिक्षक सहित हजारों की संख्या में इस मार्ग से यात्रा करते थे,जो अब पूरी तरह से अवरुद्ध है। स्थानीय निवासी,चंद्रदेव साहू ने कहा, हमारे लिए यह पुल जीवन रेखा की तरह था। अब हमें 20 किलोमीटर दूर यात्रा करनी पड़ रही है। मेरे बेटे-भतीजी को स्कूल जाने में कठिनाई हो रही है। इस प्रकार की समस्या कई परिवारों को आर्थिक और शैक्षणिक रूप से प्रभावित कर रही हैं।
20 पहले बना टूटा पुल,जिला मुख्यालय से ग्राम वासियों का संपर्क टूटा
गोबरी नदी पर बना यह पुल क्षेत्र की जीवनरेखा था,जो राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से जुड़ा हुआ है। हाल ही में अत्यधिक बारिश के कारण यह पुल पूरी तरह ध्वस्त हो गया,जिसके चलते आसपास के गांवों का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को अब शिवप्रसादनगर-नवापारा मार्ग से 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर सूरजपुर पहुंचना पड़ रहा है। इस असुविधा ने स्कूली बच्चों,मरीजों,कर्मचारियों और आमजन के लिए भारी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं,मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा, और दैनिक जरूरतों के लिए लोगों का जीवन नरकमय हो गया है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply