- अपने आवेदन में राशन संचालक एवं सरपंच सचिव के मिलीं भगत का लगाया आरोप,ग्रामीणों को नही मिला 2 माह का राशन,ग्रामीणों
- के द्वारा पूर्व में पंचायत मंत्री के नाम दिया जा चुका है ज्ञापन, ग्रामीणों ने मनरेगा कार्य में भारी अनियमितता का लगाया आरोप
शंकरगढ़,05 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले जनपद पंचायत शंकरगढ़ क्षेत्र के उदरसई ग्राम में 2 माह के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) और मनरेगा कार्यों में गंभीर अनियमितता की शिकायत लेकर बलरामपुर जिला कलेक्टर से फरियाद करने पहुंचे जिला कार्यालय. ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव और सोसायटी डीलर की मिलीभगत से एक माह का राशन गबन किया गया है। साथ ही,मनरेगा योजनाओं में भी अधूरे कार्यों का पूरा भुगतान निकाल लिया गया।जिसकी शिकायत लेकर भारी संख्या में ग्रामीण बलरामपुर कलेक्टर को सौंपने कलेक्टर कार्यालय .
पूर्व में दिए गए पंचायत मंत्री को दिए जाने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नही हुई : अपने शिकायत मेंउल्लेख,वर्ष किए है कि 2023-24 में मनरेगा अंतर्गत कुआं निर्माण एवं ढोड़ी निर्माण के नाम पर पुराने कुओं और ढोडि़यों की मरम्मत कर उन्हें नया दिखाकर राशि आहरित कर ली गई। हितग्राहियों में भगतु राम (ग्राम दमकोड़ा),माधे और हबला/जुगन (ग्राम घटगांव) के नाम से योजना स्वीकृत कर फर्जीवाड़ा किया गया। इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले सुशासन तिहार में भी आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विरोध करने पर वर्तमान सरपंच द्वारा धमकाते हुए कहा जाता है कि जहां जाना है जाओ,जो करना है करो। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, गहन जांच कर गबन की गई राशि की वसूली तथा दोषी सरपंच, सचिव व सोसायटी डीलर को पद से हटाने की मांग की गई है। कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कराई जाएगी,जांच उपरांत ग़लत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur