Breaking News

मनेंद्रगढ़@अधिवक्ता व भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री आशीष सिंह को नवगठित जिला कार्यकारिणी में दिया गया जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Share

मनेंद्रगढ़,24 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है, प्रदेश भाजपा महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा द्वारा हस्ताक्षरित सूची में युवाओं को महत्व दिया गया है। पेसे से अधिवक्ता व भाजपा मनेन्द्रगढ़ के पूर्व मंडल महामंत्री आशीष सिंह को नवगठित जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। आशीष सिंह की गिनती शहर के तेज तर्रार युवा नेता में होती है।उनका न केवल राजनीति क्षेत्र में बल्कि शहर के सामाजिक सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों में भी उनके नेतृत्व क्षमता से सभी लोग वाकिफ है। आशीष सिंह के जिला उपाध्यक्ष मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने मिल रहा है भाजपा के युवा नेताओं द्वारा नवनियुक्त जिला भाजपा उपाध्यक्ष आशीष सिंह के निवास जाकर उनका सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह शहर के विभिन्न गतिविधियों में फ्रंट से लीड करते हैं वे क्षेत्र में क्रिकेट स्पर्धा आयोजन से जुड़ी प्रेसिडेंट क्लब के अध्यक्ष है, उनके नेतृत्व में डेढ़ दशक से सफलतापूर्वक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही वे जिला अधिवक्ता संघ के सचिव पद के दायित्व का भी वर्तमान में निर्वहन कर रहे हैं। वे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मनेन्द्रगढ़ के सचिव भी है। पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरिया के जिला उपाध्यक्ष, जिला कार्यालय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का भी बहुत बखूबी से निर्वहन कर चुके हैं। नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश व जिला संगठन के प्रति अपना आधार जताते हुए कहा कि उनके लिए कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरी है, सबको साथ लेकर शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम तक पहुंचे उनका यह प्रयास होगा और पार्टी के कार्यक्रमों से लोगों को जोड़कर सब की सहभागिता सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता होगी जिससे एमसी जिला भाजपा संगठन की एक विशेष पहचान स्थापित हो, बहरहाल अधिवक्ता आशीष सिंह के जिला उपाध्यक्ष चयन को भाजपा संगठन का सराहनी निर्णय बताया जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर-रामानुजगंज@ स्टंटबाजों पर पुलिस की गाज,चालक के खिलाफ एफआईआर

Share एक्सयूवी-700 के दरवाजे और सनरूफ खोलकर एनएच-343 पर कर रहा था खतरनाक ड्राइविंग,वीडियो वायरल …

Leave a Reply