आया आया है देखो सावन छम-छम,
बाजे भोले बाबा का डमरू डम-डम,
भक्त शिव पूजन को चले हो मतवाले,
जोर शोर से बोले जयकारा बम-बम ।
मेघों ने जल बरसाया धिनक धिन-धिन,
बूॅंदों ने संग गीत गाया तिनक तिन-तिन,
हमारे तो श्रीकंठ महादेव ही हैं रखवाले,
झूमें भक्ति में भक्त धिनक धिन-धिन ।
मन भावन पवन बहे सुहानी सर-सर,
झिंगूर, मेढ़क, पपीहरा बोले टर-टर,
विनती सुनो भोले नाथ ओ डमरू वाले,
शिव अनंत शंभु कृपा अनंता हर-हर ।
ढोलक, मंजीरे,मृदंग करे हैं झम-झम,
घुॅंघरू बाजे शिवगण भी नाचें छम-छम,
भव सिंधु से पार लगाएँगे बाघम्बर वाले,
जपे जा नमःशिवाय मंत्र दमा दम-दम ।
बोलो प्रेम से हर हर महादेव बम-बम,
सच्ची श्रद्धा से दुख होगें सारे कम-कम,
आनंद औघड़नाथ है जटा जूट वाले,
भूल जा शिव भक्ति में सारे गम-गम ।
मोनिका डागा
चेन्नई
तमिलनाडु
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur