Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा पुलिस ने ट्रांसफर की एक और सूची की जारी

Share

16 पुलिस अधिकारिओ का किया गया तबादला

अंबिकापुर,17 जून 2025 (घटती-घटना)।  पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को एक और प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और अधिकारियों को उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर अग्रिम आदेश पर्यंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस आदेश में निरीक्षक स्तर से लेकर सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) तक के अधिकारियों को उनके वर्तमान स्थानों से स्थानांतरित कर नए पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है। इनमें थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और रक्षित केंद्र के अधिकारी शामिल हैं। इस स्थानांतरण आदेश को लेकर संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही समस्त शाखाओं एवं कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। एसएसपी राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है ताकि जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त किया जा सके।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply