सूरजपुर,15 जून 2025 (घटती-घटना)। चौकी रेवटी क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.03.2025 को इंस्टाग्राम आईडी को देखा तो उसमें अज्ञात मोबाईल धारक के द्वारा इसकी पत्नी व पुत्री का फोटो लगाकर अश्लील गाना व शद लिखकर पोस्ट किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 67(ए) आईटी एक्ट व पास्को एक्ट की धारा 12 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने प्रकरण के आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना प्रतापपुर पुलिस ने मामले की गंभीरतापूर्वक विवेचना कर नई तकनीकी मदद ली एवं इंस्टाग्राम आईडी की जानकारी हासिल किया जिसके आधार पर आरोपी मेहराब खान उम्र 47 वर्ष निवासी सूरजपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने जुर्म स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी के विरूद्ध पूर्व में थाना चंदौरा में आईटी एक्ट के 2 मामले में चालान हो चुका है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक महिला प्रधान आरक्षक सरिता टोप्पो व आरक्षक अवधेश कुशवाहा सक्रिय रहे।
समाचार क्रमांक 191
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur