Breaking News

सारंगढ़@जिला शिक्षा अधिकारी का निलंबन आदेश जारी

Share


सारंगढ़,13 जून 2024 (ए)। शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई जारी है। अब तक पांच विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के निलंबन के बाद राज्य शासन ने आज जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ के डीईओ एलपी पटेल का सस्पेंशन आर्डर जारी कर दिया गया है। उनके खिलाफ बड़ी शिकायत मिली थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने ये कार्रवाई की है। डीईओ एलपी पटेल पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा के लिए बनाये गये उड़नदस्ता में बिना कलेक्टर के अनुमोदन के ही परिवर्तन किया था।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply