Breaking News

जांजगीर-चांपा @ कांग्रेस विधायक पर एफआईआर दर्ज

Share


जांजगीर-चांपा,12 जून 2025(ए)।
जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की चार गंभीर धाराओं — धारा 115(2), 296, 329 और 315 — में एफआईआर दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता चंद्रशेखर राठौर ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, मामूली विवाद एसी की गर्म हवा हटाने को लेकर शुरू हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि विधायक बालेश्वर साहू खुद उनके घर आ धमके और दबंगई दिखाते हुए 8 से 10 थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, घटना का वीडियो जो चंद्रशेखर ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था, उसे विधायक ने कथित रूप से मोबाइल छीनकर डिलीट कर दिया, जिससे सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप भी जुड़ गया।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply