Breaking News

सूरजपुर,@वीर शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे के सर्वोच्च बलिदान पर सूरजपुर पुलिस द्वारा पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

Share

सूरजपुर,12 जून 2025 (घटती-घटना)। सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्री आकाश राव गिरपुंजे द्वारा देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने पर शहीद के वीरता एवं पराक्रम कों याद करते हुए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के दिशा निर्देशन में पुलिस लाईन में वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने वीर शहीद के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। उन्होंने श्री आकाश राव गिरपुंजे के कार्यकाल के बारे में बताया कि वे काफी साहसी थे, दुर्गम इलाको में खुद टीम को लीड कर ले जाते थे और सभी की सुरक्षा का विशेष ध्यान देते थे, ऐसे जांबाज व होनहार पुलिस अधिकारी की शहादत को देश कभी भुला नहीं सकता। देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए दिया गया उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। वीर शहीद श्री आकाश राव गिरपुंजे को जिले के पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply