Breaking News

अम्बिकापुर,@जीम ट्रेनर पर रॉड, बेल्ड व फाइटर से जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर, 11 जून 2025 (घटती-घटना)। लगभग ढाई माह पूर्व जीम ट्रेनर पर रॉड, बेल्ट, फाइटर से किए गए जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मोनू साहू मणिपुर थाना क्षेत्र के गहिरा गुरु आश्रम रिंग रोड का रहने वाला है। वह शहर के अग्रसेन चौक के पास स्थित जीम में टे्रनर का काम करता है। 22 मार्च की रात करीब 9 बजे जीम का काम खत्म कर घर जाने के लिए अपने स्कॉर्पियो वाहन में बैठा ही था कि आरोपियों ने वाहन का गेट खोलकर अंदर घुस गए और चाकू से हमला करने की कोशिश की। इस दौरान मोनू साहू ने अपनी जान बचाने के लिए स्कॉर्पियो से भागकर जीम के अंदर जा घुसा। तभी मुकेश यादव, ललीत सोनी एवं अन्य ने जीम के अंदर घुस गए और उसे लोहे के रॉड, बेल्ट, फाइटर से मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान मोनू वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मोनू साहू ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी मुकेश यादव पिता सोबरन यादव उम्र 21 वर्ष निवासी न्यू बस स्टैंड गर्ल्स कॉलेज के पास अंबिकापुर व ललित सोनी पिता भरत सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी दर्रीपारा फुलवारी रोड अंबिकापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 191(2), 1919(4), 190, 109 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। मामले में अन्य आरोपी फरार है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply