Breaking News

कांकेर @ आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद

Share


कांकेर,11 जून2025(ए)। कांकेर जिले की वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आदमखोर तेंदुए को पिंजरे मै कैद किया। दुधावा क्षेत्र के आछी डोंगरी में पिंजरे में कैद हुआ है। यह तेंदुआ 2024 से अब तक कुल 6 ग्रामीण और बच्चों पर हमला कर चुका था। दुधावा इलाके में आतंक का पर्याय बन चुका तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। बीते कुछ दिनों से लगातार तेंदुआ के आसपास होने की खबर विभाग को मिल रही थी।जिसकी निगरानी के लिए 20 कैमरे लगाए गए थे। लोग अपने आप को खतरे की जद में जानकर दहशत में जीने को मजबूर थे। जिसे लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया गया। बताया जा रहा है दुधावा क्षेत्र में तेंदुआ के हमले की 6 घटनाएं हो चुकी है। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी।विभाग के अनुसार पकड़े गए तेंदुआ का उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष है। इलाके में और भी तेंदुए मौजूद है।


Share

Check Also

लखनपुर,@लखनपुर ब्लॉक के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण

Share -संवाददाता-लखनपुर,29 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर ब्लॉक के जमगवां कुन्नी एवं अरगोती हाई स्कूल में …

Leave a Reply