Breaking News

मेलबर्न @ विराट कोहली के संन्यास के बाद कौन होगा अगला फैब-4

Share


मेलबर्न,11 जून 2025। मॉडर्न डे क्रिकेट में फैब 4 में विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और जो रूट का नाम शामिल है। इन 4 दिग्गज प्लेयर्स में से विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, वहीं बाकी के तीन प्लेयर्स अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। ये सभी प्लेयर्स कब तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे इसको लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में इन 4 प्लेयर्स के बाद अगला फैब 4 कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल है।
न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केन विलियमसन ने हाल ही में उन 4 प्लेयर्स के नाम बताए हैं जो अगली पीढ़ी के फैब-4 का हिस्सा बन सकते हैं। क्रिकेट मंथली से बातचीत के दौरान विलियमसन ने अगले फैब 4 के लिए यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, हैरी ब्रूक, कैमरून ग्रीन और रचिन रवींद्र का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि ये सभी खिलाड़ी शानदार हैं और इन प्लेयर्स ने सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इन युवा खिलाçड़यों से फैंस को काफी उम्मीदें हैं और वो आने वाले समय में अपनी टीम के लिए बड़े मैच विनर बन सकते हैं।
2014 में हुई थी फैब-4 की शुरुआत
2014 में क्रिकेट जगत में फैब 4 को लेकर सबसे पहले चर्चा हुई थी। विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन, इन चार खिलाडç¸यों को फैब फोर का नाम दिया गया। ये चारों बल्लेबाज उस समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे और इसी वजह से उन्हें फैब-4 का दर्जा मिला। इन चारों ने सालों तक अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया और टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया। चारों खिलाçड़यों ने टेस्ट, वनडे और टी20, तीनों फॉर्मेट में खूब रन बनाए। लेकिन ये सभी प्लेयर्स अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं।

सिर्फ वनडे में खेलते हुए दिखेंगे विराट कोहली
विराट कोहली ने पिछले महीने (मई) टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद उन्होंने टी 20 आई को भी अलविदा कह दिया था। ऐसे में विराट अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। इन तीनों में से खासकर जो रूट ने पिछले कुछ समय से टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है।


Share

Check Also

वैभव को अंडर-19 एशिया कप के लिए म्हात्रे की अगुआई वाली टीम इंडिया में चुना गया

Share नई दिल्ली, 28 नवम्बर 2025। आईपीएल ऐंसेशन वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके मिल रहे …

Leave a Reply