लार्ड्स,10 जून 2025। दुनिया को अब जल्द पता चल जाएगा कि टेस्ट क्रिकेट का चैंपियन कौन है। हालांकि अभी तक तो ऑस्ट्रेलिया ही विजेता है, लेकिन अब वही टीम रहेगी या फिर ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म हो जाएगी। ये देखना दिलचस्प होगा। ये पहली बार हो रहा है कि भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल नहीं खेल रही है। इसके बाद भी भारतीय फैंस में इसको
लेकर जबरदस्त दिलचस्पी है।
11 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के
बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 11 जून से शुरू होगा। ये मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा, जिसे क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है। दोनों टीमें अपनी अपनी तैयारियां पूरी कर चुकी है। यहां तक कि लॉर्ड्स की बालकनी
में पैट कमिंस और टेम्बा बावुमा को फोटोशूट भी हो गया है। अब इंतजार टॉस और उसके बाद पहली बॉल डाले जाने का है।
भारत में दिन में साढ़े तीन बजे से शुरू होगा फाइनल
भारत में डब्ल्यूटीसी का फाइनल देखना काफी आसान है। मुकाबला
भारतीय समय अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। पहले दिन इससे आधे घंटे पहले यानी तीन बजे टॉस होगा। हालांकि बाद के दिनों में सीधे साढ़े तीन बजे से मैच शुरू हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि 15 जून को टेस्ट चैंपियनशिप का विजेता मिल जाएगा। हालांकि फाइनल के लिए आईसीसी ने विशेष व्यवस्था की हुई है। अगर बारिश के कारण मैच में बाधा पड़ती है तो फिर 16 जून को रिजर्व डे के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
बात अगर मैच को लाइव देखने की है तो इसे आप जियो हॉट स्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। टीवी पर तो आप चैनल को लगाकर सीधे मैच देख सकते हैं, लेकिन मोबाइल या फिर स्मार्ट टीवी पर जियो हॉट स्टार का एप्प होना जरूरी है, जो कि आपके पास होगा ही। रात में करीब साढ़े दस बजे तक दिन का खेल खत्म भी जाएगा, लेकिन ऐसा तभी होगा, जब दिन के 90 ओवर पूरे हो जाएंगे।
क्या है रिजर्व डे का मतलब, अगर मुकाबला ड्रॉ हुआ तो कैसे होगा फैसला
टीम इंडिया भले ही इस बार का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल ना खेल रही हो, लेकिन इसके बाद भी भारत में इस फाइनल को लेकर जबरदस्त रोमांच है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें अब से कुछ ही घंटे बाद आमने सामने होने जा रही हैं। एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट का खुमार सिर चढ़कर बोलने वाला है। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के नियम क्या हैं, ताकि मुकाबले के दौरान आपको ज्यादा परेशान ना होना पड़े।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए रखा गया है रिजर्व डे
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। वैसे तो संभव है कि 15 जून तक पता चल जाए कि इस बार का खिताब किसके नाम हुआ है, लेकिन फिर भी ऐहतियात के तौर पर रिजर्व डे रखा गया है। हालांकि रिजर्व डे को लेकर एक बात समझ लीजिए, जो कि काफी लोगों को पता नहीं होती। आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए 16 जून का दिन रिजर्व डे के रूप में रखा है। लेकिन इसका इस्तेमाल तभी होगा, जब पांच दिन के मैच में बारिश के कारण खलल पड़ेगा। हालांकि उम्मीद की जानी चाहिए कि 15 जून तक ही रिजल्ट निकल जाएगा, जो टीम अच्छा खेलेगी, वो विजेता बनेगी। लेकिन इस दौरान बारिश की भी हल्की सी संभावना जताई जा रही है।
ड्रॉ और टाई होने पर कैसे होगा विजेता का फैसला
इसके बाद एक सवाल ये भी है कि अगर मैच ड्रॉ हो जाता है। टाई होता है या फिर पूरा हो नहीं पाता तो क्या किया जाएगा। टेस्ट मैच अक्सर ड्रॉ हो ही जाते हैं। आईसीसी ने इसका भी जवाब तैयार कर रखा है। अगर मैच ड्रॉ या फिर टाई होता है, इतना ही नहीं अगर छह दिन बाद भी रिजल्ट नहीं निकलता है तो फिर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित की दिया जाएगा। इसमें अंक तालिका में कौन सी टीम आगे थी और कौन सी पीछे, इससे कोई असर नहीं पड़ता है। ध्यान रखिएगा कि रिजर्व डे तभी एक्टिवेट होगा, जब बारिश के कारण मैच में बाधा आती है। अगर पूरे पांच दिन खेल हुआ और उसके बाद ड्रॉ हुआ तो फिर मैच छठे दिन नहीं जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur