युवा कांग्रेस ने उठाया सवाल
मुंगेली,07 जून 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सरकारी शराब दुकान में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां बिक रही बीयर की बोतलों में ब्रांड और स्टिकर अलग-अलग पाए गए हैं। इससे साफ है कि ग्राहकों को नकली या मिलावटी बीयर बेची जा रही है। यह न सिर्फ उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी है, बल्कि उनके स्वास्थ्य और जान के लिए भी गंभीर खतरा है।
बियर नकली है या फिर
यहां एक बोतल में तो सिम्बा का पूरा स्टिकर था, जिसमें रूक्रक्क, पैकिंग तारीख,बैच नंबर आदि की जानकारी दी गई थी,लेकिन बोतल पर कहीं भी कोई कंपनी का नाम या ब्रांड अंकित नहीं था, यानी वह बोतल पूरी तरह से बिना ब्रांड की थी। इससे स्पष्ट है कि या तो बोतलें दोबारा भरकर बेची जा रही हैं, या फिर नकली बियर तैयार कर असली ब्रांड का स्टिकर लगाकर ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा है।
कांग्रेस के युवा नेता ने उठाया सवाल
इस मामले को लेकर कांग्रेस के युवा नेता मिनेश घृतलहरे ने इस मुद्दे पर कहा कि मुंगेली में बियर की ऐसी बोतलें मिली हैं जिसमें दूसरे कंपनी का स्टिकर लगाकर बेचा जा रहा है। ऐसा करके लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, अगर यह ज्यादा हानिकारक हुआ, तो उनकी जान भी जा सकती है,इस पर रोक लगाने की सख्त जरूरत है। ऐसे कार्य में संलिप्त लोगों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur