Breaking News

कोरबा@बेटे को लेने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Share


कोरबा,06 जून 2025 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम सुतर्रा में एक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा हैं की मृतक पाली थाना क्षेत्र का रहने वाला था और अपने बेटे को लेने कटघोरा जा रहा था।जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। बेटा अपने पिता का इंतजार करता रहा,लेकिन जब उसे फोन पर पिता की मृत्यु की जानकारी मिली, तो वह बेहोश हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। इस हादसे से परिवार में शोक की लहर व्याप्त है और बेटा सदमे में है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply