Breaking News

कुसमी@कुसमी में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम…लोगो ने किया पौध रोपण

Share


कुसमी,05 जून 2025 (घटती-घटना)। जनपद पंचायत के सभाकक्ष में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि एवं मुख्यवक्ता अध्यक्ष माटी कला बोर्ड छाीसगढ़ शासन शंभुनाथ चक्रवर्ती की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित की गई ,कार्यक्रम में सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी,नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत पुर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह भी शामिल हुए,प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्यवक्ता अध्यक्ष माटी कला बोर्ड छाीसगढ़ शासन शंभुनाथ चक्रवर्ती ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए न कि थोड़े फायदे के लिए उसको नुकसान पहुंचाना चाहिए,उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन के साथ साथ जन और जानवर की भी रक्षा महत्वपूर्ण है ,उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई।कार्यक्रम को सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने भी संबोधित किया पर्यावरण संरक्षण एवं उसके रख रखो और देख भाल पर बात कही,वही कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत पुर्व जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा ग्रामीणों व विभिन्न समाज से आए समाज प्रमुखों को करीब 250 अलग अलग प्रजाति के पौधे का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोद गुप्ता,प्रदीप गुप्ता, बालेश्वर नायक,रेंजर काली राम, बीइओ रामपथ यादव सहित नगरवासी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply