Breaking News

नई दिल्ली @ भारत से पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान

Share


नई दिल्ली,05 जून 2025। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को 14 मेंबर्स स्म्ॉड का ऐलान किया।
बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इस टीम में जेमी ओवरटन को मौका मिला है। वहीं, गस एटकिंसन चोट के कारण टीम में नहीं चुने गए हैं। ओवरटन तीन साल बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून 2025 से हेडिंग्ले,लीड्स में शुरू होगा। इस मैच के साथ ही इंग्लैंड और टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप
के चौथे साइकिल की शुरुआत होगी।
केएल राहुल इंग्लैंड में इंडिया-ए टीम से जुड़े
दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट आज से
18 मेंबर्स वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं…
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड में इंडिया-ए टीम से जुड़ गए हैं। वे 6 जून से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट से पहले टीम में शामिल हुए। राहुल भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं। इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया के बाकी मेंबर्स 6 जून को मुंबई से रवाना होंगे। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से शुरू होगा। राहुल ने इंग्लैंड में
9 टेस्ट मैच खेले हैं केएल राहुल ने इंग्लैंड में 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 34.11 की औसत से 614 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 149 रहा है। उन्होंने इन मैचों में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है।
दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट कल से इंडिया-ए को इंग्लैंड में तीन मैच खेलने हैं। इनमें दो मैच इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होंगे,जबकि तीसरा मैच भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेला जाएगा। इंग्लैंड लायंस और इंडिया ए के बीच पहला मैच ड्रॉ रहा था। दूसरा मैच 6 से 9 जून तक खेला जाएगा। जबकि भारतीय सीनियर टीम के साथ मुकाबला 13 से 16 जून के बीच खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंचने वाली है। भारत
की ए टीम तो फिलहाल वहीं पर है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्मड का ऐलान तो पहले ही कर दिया था, अब इंग्लैंड ने सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। टीम की कमान बेन स्टोक्स के ही ​​हाथ में रहेगी। वहीं स्मड में कुछ धाकड़ खिलाडç¸यों को मौका दिया गया है।
जिमी ओवरटन की हो रही है लंबे समय बाद वापसी
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से पहले टेस्ट के लिए जिस टीम का ऐलान किया गया है, उसमें 14
खिलाडि़यों को जगह दी गई है। खास बात ये है कि जिमी ओवरटन की लंबे समय बाद वापसी हो रही है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2022 में खेला था, तब वे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे,अब वे ​भारतीय टीम के खिलाफ भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। जैकब बेथेल,क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्से को भी टीम में जगह दी गई है। हालां​कि ये सभी खिलाड़ी अभी हाल ही में जिम्बाब्वे के​ खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे।
गस एटकिंसन बाहर,इसलिए हुई जेमी ओवरटन की वापसी
माना जा रहा है कि जेमी ओवरटन को पहले टेस्ट के लिए इसलिए बुलाया गया है,क्योंकि गस एटकिंसन हैमस्टि्रंग खिंचाव के कारण बाहर हो गए हैं। हालांकि इंग्लैंड को शुरू में भरोसा था कि एटकिंसन पहले टेस्ट के लिए समय पर चोट से उबर जाएंगे, लेकिन वे अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। मार्क वुड और ओली स्टोन पहले ही घुटने की चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर अंगूठे की समस्या के कारण दूसरे टेस्ट तक मैच के लिए फिट नहीं होंगे।


Share

Check Also

वैभव को अंडर-19 एशिया कप के लिए म्हात्रे की अगुआई वाली टीम इंडिया में चुना गया

Share नई दिल्ली, 28 नवम्बर 2025। आईपीएल ऐंसेशन वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके मिल रहे …

Leave a Reply