Breaking News

रायपुर@ जब छत्तीसगढ़ के मंत्री ने पंडितधीरेंद्र शास्त्री के सामने गाया सीता राम

Share

रायपुर,03 जून 2025(ए)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार का दिन आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया, जब बागेश्वर धाम के प्रमुख और प्रख्यात सनातन संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार शहर पहुंचे। उनके आगमन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े, वहीं प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे भी उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे।
मंत्री टंकराम वर्मा का भावपूर्ण अंदाज इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री टंकराम वर्मा का एक अलग ही रूप देखने को मिला। उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के समक्षभावविभोर होकर भजन प्रस्तुत किया। मंत्रमुग्ध कर देने वाले अंदाज में उन्होंने गाया सीता राम सीता राम सीता राम कहिये, जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये। इस भजन का भावार्थ है कि मनुष्य को जीवन की हर परिस्थिति को श्रीराम की इच्छा मानकर स्वीकार करना चाहिए और उसमें संतोष बनाए रखना चाहिए।
राजनीति और भक्ति का संगम
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पंडित शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और आध्यात्मिक वातावरण का हिस्सा बने।
वीडियो हो रहा वायरल
मंत्री टंकराम वर्मा का यह भजन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग न केवल उनके सुरों की सराहना कर रहे हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@बिजली बिल पर कांग्रेस का हल्लाबोल, CSPDCL कार्यालय का घेराव,मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Share विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस,कहा…महंगाई से त्रस्त जनता …

Leave a Reply