
डॉ. मुश्ताक अहमद शाह के व्यक्तित्व का सबसे बड़ा पहलू उनका आत्मविश्वास और समाज के प्रति समर्पण है। वे जिस भी भूमिका में रहे—शिक्षक,प्रिंसिपल, ग्रामीण विकास अधिकारी या मंच संचालक—हर जगह उन्होंने अपने आत्मविश्वास,सकारात्मक सोच, विनम्रता और नेतृत्व क्षमता से लोगों को प्रभावित किया। आत्मविश्वास किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है,जो न केवल बाहरी रूप बल्कि मानसिक और भावनात्मक मजबूती को भी दर्शाता है। उनकी आवाज़ और मंच संचालन में निपुणता,लोगों से जुडऩे की क्षमता और समाज के लिए कुछ कर गुजरने की लगन उनके व्यक्तित्व को सबसे अलग और प्रभावशाली बनाती है।
डॉ. मुश्ताक अहमद शाह का व्यक्तित्व बहुआयामी और प्रेरणादायक है। वे न केवल एक संवेदनशील शायर और कवि हैं,बल्कि एक समर्पित शिक्षक, कुशल प्रिंसिपल और ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके जीवन के ये विविध पहलू उन्हें एक संपूर्ण व्यक्तित्व प्रदान करते हैं। डॉ. शाह ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे एक प्रेरक शिक्षक रहे हैं,जिन्होंने विद्यार्थियों को न केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा दी,बल्कि जीवन के मूल्यों और नैतिकता का भी पाठ पढ़ाया। एक प्रिंसिपल के रूप में उन्होंने विद्यालय के प्रशासन,अनुशासन और शैक्षिक गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी के रूप में डॉ. शाह ने गाँवों में समस्याओं के समाधान और ग्रामीण समाज में जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करके समाज की बेहतरी के लिए कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। मंच संचालन में उनकी विशेष पहचान है। उनकी आवाज़ में गजब का आकर्षण और आत्मविश्वास है,जो श्रोताओं को बांधे रखता है। चाहे कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम हो, साहित्यिक गोष्ठी या समाजिक आयोजन-डॉ. शाह की प्रस्तुति में हमेशा ऊर्जा और उत्साह रहता है। दर्शक उनकी आवाज़ के दीवाने हैं और उनके संचालन में कार्यक्रम जीवंत हो उठते हैं। डॉ.मुश्ताक अहमद शाह का व्यक्तित्व एक आदर्श शिक्षक, कुशल प्रशासक,संवेदनशील साहित्यकार और समाजसेवी का सुंदर संगम है। उनकी बहुआयामी प्रतिभा और समाज के प्रति समर्पण उन्हें एक प्रेरणा-स्त्रोत बनाता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur