सूरजपुर 08 फरवरी 2022। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट के जनसंवाद कक्ष, खनिज विभाग, खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व भू अभिलेख, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समय अवधि में कार्यालय में उपस्थित रह कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारी को कार्यालय का साफ-सफाई रखने, टेबल कुर्सी एवं अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ सिंह ने सभी कार्यालय का भ्रमण कर सभी अधिकारी कर्मचारी को समय पर उपस्थित रह कर कार्य संपादित करने की सख्त निर्देश दिए है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur