Breaking News

नई दिल्ली @ भारत में कुश्ती का भविष्य उज्ज्वल:योगेश्वर दत्त

Share


नई दिल्ली,01जून 2025। मशहूर पहलवान योगेश्वर दत्त का मानना है कि भारत में कुश्ती का भविष्य उज्ज्वल होने जा रहा है। नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में रविवार को फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें खेल मंत्री मनसुख मांडविया समेत कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में साल 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त भी पहुंचे। योगेश्वर दत्त ने आईएएनएस से कहा,आज फिट इंडिया मुहिम के तहत साइकिल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मेरा मानना है कि ये यात्रा हमारे सैनिकों के सम्मान के लिए निकाली गई है। उसके लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं। जिस तरीके से पाकिस्तान ने पहलगाम में कायराना हरकत की थी। हमारे निर्दोष लोगों को उन्होंने मारा था और उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे। हमारी सेना ने वो काम किया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले …

Leave a Reply