Breaking News
Woman mourns her husband, who died in a hospital.

अंबिकापुर@बच्ची को जन्म देने के 6 दिन बाद किशोरी की मौत

Share

अंबिकापुर, 31 मई 2025 (घटती-घटना)। बच्ची को जन्म देने के 6 दिन बाद किशोरी की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। वह 25 मई को ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था। जानकारी के अनुसार पहाड़ी कोरवा 15 वर्षीय किशोरी बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम भडिय़ा की रहने वाली थी। इसके परिजन ने पुलिस को बताया है कि किशोरी का प्रेस संबंध पास के ही गांव के विजय कोरवा से था। वह गर्भवती हो गई थी। वह पिछले कई दिनों से अपने प्रेमी के ही घर में थी। 15 मई को पेट में दर्द होने पर वह बेहोश हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां 25 मई को ही वह ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दी थी। बच्ची को जन्म देने के 6 दिन बाद अचानक उसकी तबियत अस्पताल में ही विगड़ गई। वह काफी कमजोर थी। इसकी मौत अस्पताल में ही हो गई। इधर उसके बच्चे को विशेष निगरानी में एसनसीयू में रखा गया है।


Share

Check Also

रायपुर@नवा रायपुर में 32वां अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन

Share पंचायत और निकाय चुनावों पर होगा मंथन जुटेंगे देशभर के राज्य निर्वाचन आयुक्त रायपुर,15 …

Leave a Reply