Breaking News

अंबिकापुर@दो बाइकों की भिड़ंत में घायल एक और किशोर की मौत, मृतकों की संख्या हुई

Share


  • अंबिकापुर,31 मई 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के बरियों चौकी अंतर्गत सिधमा-कल्याणपुर मार्ग पर ग्राम ककना के पास गुरुवार की रात 2 बाइक में आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक और किशोर की मौत हो गई। जबकि घटना दिवस 3 लोगों की मौत हो गई थी। किशोर की मौत होने से मृतकों की संख्या कुल 4 हो गई।
    ग्राम मदनेश्वरपुर निवासी तुलसी अगरिया पिता रसिया 32 वर्ष व कृष्णा खलखो पिता राजेश खलखो 17 वर्ष बाइक पर सवार होकर गुरुवार की रात करीब 10 बजे ग्राम ककना से घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच सिधमा-कल्याणपुर मार्ग पर उनकी सूरजपुर जिले के रेवटी चौकी अंतर्गत ग्राम भेडिय़ा निवासी बाइक सवार लाला बाबू पिता शिवभजन 30 वर्ष व ग्राम सिधमा निवासी आनंद भुइयां पिता सालिम 19 वर्ष से आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। हादसे में तुलसी अगरिया व आनंद भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि लाला बाबू व कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में लाया जा रहा था, इसी बीच लाला बाबू ने रास्ते में दम तोड़ दिया था। जबकि कृष्णा का इलाज चल रहा था। स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे रायपुर लेकर जा रहे थे। जहां पोड़ी के पास उसकी मौत हो गई। इससे हादसे में सभी दोनों बाइक सवार 4 लोगों की मौत हो गई।

Share

Check Also

एमसीबी@ स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम का आयोजन, बच्चों को दिया गया पौष्टिक आहार

Share -संवाददाता-एमसीबी,23 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। जनजातीय समुदायों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा …

Leave a Reply