अंबिकापुर,31 मई 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग के व्यापारियों का ग़ुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। शनिवार शाम शहर में त्रस्भ् विभाग की लगातार कार्रवाई और कथित मनमानी के विरोध में व्यापारियों ने जोरदार रैली निकाली। यह रैली अग्रसेन चौक से शुरू होकर सदर रोड,महामाया चौक और देवीगंज रोड होते हुए घड़ी चौक में आकर समाप्त हुई। बड़ी संख्या में व्यापारी बैनर और पोस्टर के साथ सड़कों पर उतर आए और ‘हम व्यापारी हैं चोर नहीं’, ‘मनमानी नहीं सहेंगे’, ‘व्यापारियों को परेशान करना बंद करो’ जैसे नारे लगाए।
रैली के दौरान व्यापारियों ने त्रस्भ् विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा आए दिन बेवजह छापेमारी ंकी जा रही है और जीएसटी चोरी का भय दिखाकर जबरन वसूली की जा रही है। हाल ही में अंबिकापुर के लक्ष्मी ट्रेडर्स में की गई छापेमारी को लेकर व्यापारियों में खासा रोष है। व्यापारियों का कहना है कि छह महीने में पांच बार लक्ष्मी ट्रेडर्स पर कार्रवाई की गई, जो किसी भी दृष्टिकोण से न्यायसंगत नहीं है।
सरगुजा व्यापारी संघ ने जीएसटी विभाग की इन कार्रवाइयों के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अग्रसेन भवन में व्यापारी संघ की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि विभाग की कार्रवाई यूं ही जारी रही तो वे सामूहिक रूप से दुकानें बंद कर चाबियां जीएसटी कार्यालय में सौंप देंगे।
इस आंदोलन को और मजबूती देने के लिए सरगुजा व्यापारी संघ ने 1 जून को नगर बंद का ऐलान किया है। व्यापारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।व्यापारियों का फूटा ग़ुस्सा,जीएसटी कार्रवाई के
विरोध में निकाली रैली,1 जून को नगर बंद का ऐलान
सरगुजा संभाग के व्यापारियों का ग़ुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। शनिवार शाम शहर में त्रस्भ् विभाग की लगातार कार्रवाई और कथित मनमानी के विरोध में व्यापारियों ने जोरदार रैली निकाली। यह रैली अग्रसेन चौक से शुरू होकर सदर रोड,महामाया चौक और देवीगंज रोड होते हुए घड़ी चौक में आकर समाप्त हुई। बड़ी संख्या में व्यापारी बैनर और पोस्टर के साथ सड़कों पर उतर आए और ‘हम व्यापारी हैं चोर नहीं’, ‘मनमानी नहीं सहेंगे’, ‘व्यापारियों को परेशान करना बंद करो’ जैसे नारे लगाए।
रैली के दौरान व्यापारियों ने त्रस्भ् विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा आए दिन बेवजह छापेमारी ंकी जा रही है और जीएसटी चोरी का भय दिखाकर जबरन वसूली की जा रही है। हाल ही में अंबिकापुर के लक्ष्मी ट्रेडर्स में की गई छापेमारी को लेकर व्यापारियों में खासा रोष है। व्यापारियों का कहना है कि छह महीने में पांच बार लक्ष्मी ट्रेडर्स पर कार्रवाई की गई, जो किसी भी दृष्टिकोण से न्यायसंगत नहीं है।
सरगुजा व्यापारी संघ ने जीएसटी विभाग की इन कार्रवाइयों के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अग्रसेन भवन में व्यापारी संघ की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि विभाग की कार्रवाई यूं ही जारी रही तो वे सामूहिक रूप से दुकानें बंद कर चाबियां जीएसटी कार्यालय में सौंप देंगे।
इस आंदोलन को और मजबूती देने के लिए सरगुजा व्यापारी संघ ने 1 जून को नगर बंद का ऐलान किया है। व्यापारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur