Breaking News

अंबिकापुर @”नशा नहीं, जीवन अपनाइये” प्राचार्य ने नशा से मुक्ति की दिलाई शपथ

Share


अंबिकापुर 31 मई 2025 (घटती-घटना)। नशा नहीं जीवन अपनाइये। क्योंकि आपसे आपका परिवार, समाज जुड़ा है। यह बातें श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोार महाविद्यालय में शनिवार का तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि तम्बाकू के प्रत्येक उत्पाद पर चेतावनी के रूप में लिखा होता है, यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, फिर भी तम्बाकू का सेवन हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप स्वयं, बच्चों और परिवार के लिए तम्बाकू उत्पादों से बचिये। उन्होंने सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों का आह्वान किया कि तम्बाकू के सेवन से बचना है और उसके सेवन से बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। उन्होंने खुशी जाहिर की कि हमारा शिक्षा परिसर तम्बाकू मुक्त परिसर है।
इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों को तम्बाकू निषेध की शपथ दिलायी।
कार्यक्रम के दौरान कला एवं समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. आर.एन शर्मा, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक गुप्ता तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply