Breaking News

कोरबा@पति की संदिग्ध मृत्यु पर महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई जांच की गुहार

Share

कोरबा,30 मई 2025 (घटती-घटना)। जिले में एक महिला ने अपने पति की संदिग्ध मृत्यु होने पर जांच के लिए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से मुलाकात कर निवेदन किया कि उनके पति की मृत्यु के संबंध में उचित जांच की जाए। पुलिस अधीक्षक ने महिला को जांच का दिया आश्वासन । उक्त महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति 14 मार्च को शाम 5:30 बजे घर से निकले थे और रात में घर नहीं लौटे। अगले दिन सुबह उन्हें फोन के माध्यम से जानकारी मिली कि उनके पति ग्राम दादर निवासी के मकान में बेहोश पड़े हैं। जब वे वहां पहुंचीं तो देखा कि उनके पति की मृत्यु हो गई थी और उनके चेहरे, पीठ और गले में चोट के निशान थे। महिला ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया कि उनके पति की मौत की निष्पक्ष जांच की जाए।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply