Breaking News

अंबिकापुर@म्यूल एकाउंट खुलवाकर धोखाधड़ी की रकम लेन देन करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Share


  • अंबिकापुर,30 मई 2025 (घटती-घटना)। म्यूल एकाउंट खुलवाकर एवं फर्जी सीम कार्ड जारी करवाकर साइबर ठगी की घटना में शामिल होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
    कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिवाहर ने बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल(आई 4 सी) से प्राप्त सूची अनुसार फर्जी मोबाइल नम्बरों को जारी करने वाले पॉइंट आफ सेल्स (पीओएस) एवं म्यूल एकाउंट से सम्बंधित आरोपियों के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई करने के सबंध में पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा दिशा निर्देश दिए गए थे। मामले में एसपी सरगुजा ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। कोतवाली पुलिस द्वारा पीडि़तों के लिए गए बयान में बताया कि वर्ष 2024 में आरोपियों ने खाता खुलवाकर देने व उसके बदले में 1000 रुपए दिए जाने का झांसा दिया था। इसके लिए पीडि़तों ने आरोपियों को अपना परिचय पत्र दिया था। इसके आधार पर आरोपियों ने पीडि़तों के नाम पर विभिन्न बैंकों में ले जाकर खाता खुलवाया था और एटीएम कार्ड, पासबुक व चेक बुक अपने पास रख लिया था। इसके अलावा अलग-अलग जगहों से पीडि़तों के नाम पर अलग-अलग कम्पनी का सीम लेकर स्वयं रख लिए थे। आरोपियों ने पीडि़तों के साथ धोखाधडी कर उनके खाता से धोखाधडी से अर्जित रकम का लेन देन कर रहे थे। पीडि़तों के कथन अनुसार पुलिस ने आरोपी रवि कश्यप, अमलेश्वर कुमार वैष्णव एवं गौतम सिंह के खिलाफ धारा 318 (4),3(5) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी रवि कश्यप पिता शिव कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी सपना पोस्ट सुखरी थाना गांधीनगर, अमलेश्वर कुमार वैष्णव पिता राजकुमार वैष्णव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पलगड़ी महादेवपारा थाना दरिमा व गौतम सिंह पिता बाबूलाल सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी देवीपुर माझापारा थाना सूरजपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अन्य आरोपियों का पता तलाश की जा रही है।
    सरगुजा पुलिस की अपील
    सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील की है। कि अपना व्यक्तिगत जानकारी,परिचय पत्र,आधार कार्ड,पैन कार्ड,फोटो,किसी अन्य व्यक्ति कों ना दें। लालच में आकर अपराध में शामिल ना हों, सरगुजा पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply