Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गासे मिले परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर

Share


नए दायित्व एवं उज्जवल भविष्य की संभागायुक्त ने दीं शुभकामनाएं, निष्ठापूर्वक ढंग से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने किया प्रेरित

अंबिकापुर,29 मई 2025 (घटती-घटना)। सरगुज़ा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा से छाीसगढ़ दर्शन अंतर्गत सरगुज़ा सम्भाग के भ्रमण पर आए राज्य प्रशासनिक सेवा- 2024 बैच के 12 परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने गुरुवार को मुलाकात की। संभागायुक्त श्री दुग्गा ने सभी डिप्टी कलेक्टरों से परिचय लिया तथा नए दायित्व एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अच्छा मौका है, कठिन परिश्रम करें।
प्रशिक्षण के दौरान सभी विषयों को अच्छे से समझें। उन्होंने अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली के अनुरूप कार्यशैली से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आमजनों के प्रति संवेदनशील रहें,लोगों को आपसे अपेक्षाएं हैं, निष्ठापूर्वक ढंग से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्य के अनुभव भी साझा किए। इस दौरान उपायुक्त श्री आरके खूंटे, श्रीमती शारदा अग्रवाल,एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा उपस्थित रहे।


Share

Check Also

एमसीबी@ स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम का आयोजन, बच्चों को दिया गया पौष्टिक आहार

Share -संवाददाता-एमसीबी,23 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। जनजातीय समुदायों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा …

Leave a Reply