डबरा,28 मई 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के पास्ता थाना के अंतर्गत आने वाले डबरा चौकी में पीडि़ता के पिता के द्वारा दिनांक 27/05/2025 को डबरा चौकी में उपस्थित होकर आरोपी रोशन मिंज पिता छोटेलाल उम्र 19 वर्ष के विरोध लिखित आवेदन पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिक पुत्री को आरोपी रोशन मिंज के द्वारा प्रार्थी की नाबालिक पुत्री को गलत तरीके से बलात्कार किया है ।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी डबरा त्वरित कार्रवाई करते हुए अप0क्र0 18/2025, धारा 64 (2) (एम), 65 (1)भा.न्या.सं. पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 दर्ज कर मामले के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण की विवेचना में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने पश्चात आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही मे चौकी प्रभारी डवरा विजय दुबे,उप निरी आराधना बनोडे सउनि रोपन राम पैकरा,आर. 649 सुरेन्द्र रवि, आर. 370 सौरभ केरकेट्टा, आर. 992 संचित कुशवाहा का महत्वपूर्ण एवं सक्रिय योगदान रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur