अंबिकापुर,25 मई 2025(घटती-घटना)। शहर से लगे अम्बिकापुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग पर काली घाट क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कजे और जायसवाल ट्रेडिंग कंपनी द्वारा संचालित कबाड़ व्यवसाय के खिलाफ स्थानीय नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए नागरिकों और भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मिलकर नेशनल हाइवे-43 पर चक्काजाम कर दिया। जिससे अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग पूरी तरह ठप हो गया। सडक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं,और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। आंदोलनकारियों की मांग थी कि शासकीय भूमि पर अवैध कजा हटाया जाए और कबाड़ व्यवसाय को तुरंत बंद किया जाए। तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और दो से तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने की लिखित आश्वासन दी। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया गया। बहरहाल यह मामला अब प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। स्थानीय नागरिकों की एकजुटता और आक्रोश ने साफ कर दिया है कि वे अब और लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रशासन की ओर से दी गई तीन दिन की समय सीमा पर सभी की नजरें टिकी हैं। क्या इस बार शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त हो पाएगी,या यह मुद्दा और तूल पकड़ेगा। वहीं जब पड़ताल न्यूज़ की टीम द्वारा अवैध कजा भूमि का जा जा लेने पहुंची तो व्यावसायिक द्वारा नियम के विरुद्ध मेडिकल वेस्ट दारू की बोतल कई गैरकानूनी रूप से नाबालिक बच्चों से कार्य कराया जा रहा है और व्यवसाय संचालन किया जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur