Breaking News

लेख@ समय-समय पर दस्तक देता कोरोना नया जेएन-1 वेरिएंट

Share

कोविड 19 मानव की जिंदगी का एक ऐसा अनचाहा हिस्सा बन चुका है, जिसके नए नए वेरिएंट समय समय पर दस्तक देते रहते हैं। इस दफा जेएन-1 वेरिएंट ने देश दुनिया में दस्तक दी है। सिंगापुर,हांगकांग में बढ़ते माहामारी के मरीजों के बाद अब यह भारत में भी अपने पांव पसार रहा है । मुंबई से लेकर दिल्ली में इस वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौजूदा हालात में केरल के उपरांत महाराष्ट्र में इस से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़ रही है। सरकार द्वारा अस्पतालों में कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है । इस वेरिएंट के भी वही लक्षण बताए जा रहे हैं। जो कोरोना के उपरांत सामान्य तौर से देखने को मिलते हैं जिसमें बुखार का आना, नाक बहना,सांस लेने में मुश्किल होना,डायरिया इत्यादि शामिल है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह वेरिएंट इतना घातक नहीं है। परंतु सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि यह रफ्तार से फैलता हुआ नजर आ रहा है। जो लोग पहले से किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें अत्यधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। जिसमें डायबिटीज,अस्थमा और दिल से संबंधित बीमारियां शामिल है। तथाकथित तथ्यों पर आधारित अब तक महाराष्ट्र में 58 प्रभावित लोगों की संख्या बताई जा रही है। दिल्ली ,गुड़गांव,फरीदाबाद इत्यादि में भी इसके कुछ कैस सामने आए हैं। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।इस वेरिएंट को लेकर भी पहले जैसी सभी गाइडलाइंस को फॉलो करने का निर्देश दिया जा रहा है। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का इस्तेमाल तथा पर्सनल हाइजीन ,हाथ धोना शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि जब तक जीवन रहेगा अब कोविड के नए-नए वेरिएंट समय-समय पर मानव की जिंदगी में उत्पात मचाते रहेंगे। इसलिए इससे डरने का कोई औचित्य नहीं है। बल्कि धैर्य और सावधानी से इसका सामना करना जरूरी है।
केशी गुप्ता
द्वारका,दिल्ली


Share

Check Also

लेख@ संस्कारों का हस्तांतरण अगली पीढ़ी को ठीक तरीके से न हो,तो उस समाज का क्षय होना निश्चित है…

Share अश्लीलता दबे पांव नहीं,सीना तानकर इंस्टा यूट्यूब के दरवाजे आपके घर तक आई है…इन …

Leave a Reply