Breaking News

अंबिकापुर@फर्जी जमीन बताकर शिक्षिका से 25 लाख की ठगी,आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Share


अंबिकापुर,25 मई 2025 (घटती-घटना)। फर्जी जमीन दिखाकर शिक्षिका से 25 लाख रुपए ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोनिका तिर्की पति अनिल तिर्की मूल निवास ग्राम चिराईपाट थाना कुसमी जिला बलरामपुर की रहने वाली है। वह शिक्षिका है और अंबिकापुर खैरबार प्राथमिक शाला अमेराडुगु में पदस्थ है। वह कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस को बताया है कि मेरे पति सरकारी नौकरी में अम्बिकापुर में ही पदस्थ हैं,एवं बच्चे भी अम्बिकापुर में अध्ययनरत हैं। इस कारण अम्बिकापुर में मकान निमार्ण कराना चाहती थी। शिक्षिका की पहचान खैरबार के ही अजय केरकेट्टा से थी। वह जमीन खरीदने के लिए अजय से चर्चा की थी। वर्ष 2022 में अजय केरकेट्टा अपने साथी संदीप लकड़ा से शिक्षिका को मिलवाया था। संदीप ने अपना स्वामित्व की 35 डिसमील जमीन अजिरमा में होना शिक्षिका को बताया था। और उसे बिक्री करने की बात कही थी। इसके लिए 45 हजार रुपए प्रति डिसमील से सौदा तय हुआ था। संदीप लकड़ा ने आवश्यकता बताकर शिक्षिका से पहले ढाई लाख रुपए लिए थे। और इसका अनुबंध भी किया था। इसके बाद संदीप ने मां व पत्नी का स्वास्थ्य अधिक खराब होने की बात कह कर शिक्षिका से अलग-अलग तिथि व अलग-अलग बैंक खातों में कुल 25 लाख रुपए ले लिया। इस दौरान संदीप ने शिक्षिका को बताया था कि अजिरमा के अलावा भगवानपुर में भी जमीन होना बताया था। 25 लाख रुपए लेने के बाद रजिस्ट्री करने के लिए संदीप लकड़ा टाल मटोल कर रहा था। संदीप लकड़ा जमीन रजिस्ट्री करने के लिए टाल मटोल करता रहा। इसके बाद शिक्षिका ने उसके गांव सिंगीटाना जाकर पता की तो पता चला की उसके नाम से न तो अजिरमा में और न ही भगवानपुर में जमीन है। इसके बाद शिक्षिका ने आरोपी संदीप लकड़ा पिता समयलाल उम्र 31 वर्ष निवासी सिंगीटाना थाना लखनपुर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply