Breaking News

सूरजपुर@1 हजार वोल्ट की चपेट में आया मजदूर,सूरजपुर बिजली विभाग की लापरवाही से झुलसी जि़ंदगी

Share

सूरजपुर,25 मई 2025 (घटती-घटना)। जिले के सरना पारा में शनिवार की दोपहर एक ह्रदयविदारक हादसा हुआ,जिसने न केवल एक मेहनतकश मजदूर की जि़ंदगी को संकट में डाल दिया,बल्कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही की पोल भी खोल दी। 11,000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया, जिसे गम्भीर अवस्था में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है अगर आप वीडियो देख लिए तो आपके अंदर का आत्मा कांप जाएगा।
कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरडीएसएस प्रोजेक्ट के अंतर्गत बाहर की एक कंपनी द्वारा कार्य कराया जा रहा था। कार्यस्थल पर न तो सुरक्षा मानकों का पालन किया गया और न ही हाई वोल्टेज लाइन को बंद कराया गया। मजदूर जैसे ही कार्य में जुटा, वह 11 हजार वोल्ट की करंट की चपेट में आ गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply