Breaking News

अंबिकापुर,@सरगुजा नेटबॉल संघ से तीन खिलाडिय़ों का छत्तीसगढ़ टीम में चयन

Share


अंबिकापुर,24 मई 2025(घटती-घटना)। राष्ट्रीय स्तर सब-जूनियर नेशनल प्रतियोगिता इंदौर मध्यप्रदेश में 25 से 28 मई तक आयोजित किया गया है। जिसमें सरगुजा नेटबॉल संघ से तीन खिलाडिय़ों का छत्तीसगढ़ टीम में चयन हुआ है। बालक वर्ग से ओम प्रकाश यादव एवं बालिका में सिमरन भगत, अंकिता गुप्ता का चयन हुआ है। कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया सरगुजा जिला नेटबॉल संघ से बालक वर्ग से ओम प्रकाश यादव एवं बालिका में सिमरन भगत,अंकिता गुप्ता का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए चयन हुआ। खिलाड़ी नियमित रूप से गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड में अभ्यास करते हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply