Breaking News

अंबिकापुर,@शराब के नशे में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,24 मई 2025 (घटती-घटना)। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई निवासी एक युवक ने 22 मई की रात को शराब के नशे में पत्नी की लात-मुक्के व बाल पकडकर घसिटने से मौत हेा गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोप के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अनूक राम मझवार बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई का रहने वाला है। वह अपने भाई व परिवार के अन्य सदस्यों से अलग गांव के ही पंचायत भवन के पास पत्नी सुनिता के साथ रहता था। 22 मई की शाम को वह शराब सेवन कर घर आया और किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद करने लगा। इस दौरान वह हाथ-मुक्के व लात से उसकी पिटाई कर रहा था। रात करीब 9 बजे उसकी पत्नी अपनी जान बचाने पड़ोसी हीरमोहन के घर चली गई। इसके बावजूद भी पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसे बाल पकडकर पड़ोसी के घर से खिंचते हुए लाया और पुन: उसके साथ मारपीट किया। मारपीट किए जाने से सुबह तक महिला की मौत हो गई। आरोपी का भाई गोवर्धन मझवार ने मामले की जानकारी बतौली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना बतौली प्रभारी उपनिरीक्षक सीपी तिवारी,आरक्षक राजेश खलखो,संतोष बरवा,रामदेव,भगलू राम, आनंद,दीपक पाण्डेय,रवि नारायण,अशोक खेस्स,इजहार,महिला आरक्षक किरण ताण्डे शामिल रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply