Breaking News

अंबिकापुर,@शंकर घाट बांक नदी तट पर 5 जून को मनेगा गंगा दशहरा

Share


अंबिकापुर,24 मई 2025(घटती-घटना)। शंकर घाट सेवा समिति अम्बिकापुर की बैठक बांक नदी तट शंकर मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से हर वर्ष की भांति कार्यक्रम निर्धारित किया गया आगामी 5 जून को गंगा दशहरा के अवसर पर शंकर घाट बांक नदी तट पर बनारस की गंगा आरती, सरगुजा संस्कृति की गंगा दसई मेला, भजन संध्या, दीप प्रज्जवलन, दीप दान व विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में शंकर घाट सेवा समिति अम्बिकापुर का संरक्षक विन्ध्येश्वर शरण सिंहदेव,अवधेश पांडेय (मुख्य पुजारी),संजीव सेठ,विनीत गुप्ता, श्यामसुंदर कुशवाहा को एवं अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा,सचिव राजशेखर पाण्डेय कार्यसमिति सदस्य गण अजीत पांडेय,बंशीधर ठाकुर, केशव प्रसाद,एश्वर्य सिंह, विक्की कुमार, सुजीत कुमार,अजय मिश्रा, रामनारायण को नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी शंकर घाट सेवा समिति अम्बिकापुर के सचिव ने दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply