Breaking News

अंबिकापुर,@सरकार जब चाहे छत्तीसगढ़ को भी बना सकती है केन्द्र शासित प्रदेश : टीएस

Share


अंबिकापुर,24 मई 2025 (घटती-घटना)। बाबा साहेब अम्बेडकर ने संविधान सभा में कहा था कि संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर वो सही हाथों में नहीं लगा, तो वह अच्छा नहीं होगा। इन्हीं शब्दों के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने लखनपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली को संबोधन की शुरुआत की। इसके पूर्व लखनपुर में गांधी प्रतिमा में माल्यार्पण कर रैली की शुरुआत हुई जो अमवारी मैदान पहुंच सभा मे तदील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में आम लोगों से मुलाकात में राहुल गांधी को अहसास हुआ कि संविधान पर खतरे से नागरिक आशंकित हैं। जब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ हुई तो राहुल गांधी ने संविधान को यात्रा का प्रतीक बना। जिस संविधान की बदौलत प्रधानमंत्री ने सरकार बनाई उसे संघ परिवार विदेशों की नकल बताता है। भारत का संविधान स्वतंत्र भारत के भौगोलिक क्षेत्र के निवासियों द्वारा चुने हुए लोगों ने बनाया जो प्रजातांत्रिक है। यह व्यवस्था मौजूदा सााधारी को मंजूर नहीं। वो देश में ऐसी व्यवस्था बनाने में लगे हैं ताकि भारत में चीन की तरह एक व्यक्ति और एक दल की तानाशाही सरकार बने। संघ परिवार आरक्षण को समाप्त करना चाहता है। 2015 के बिहार चुनाव में मोहन भागवत ने अपनी यह इच्छा व्यक्त की। जम्मू कश्मीर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि संविधान की भावना के विपरीत बहुमत का इस्तेमाल कर ये सरकार राज्य का दर्जा समाप्त कर उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में बदल देती है। बहुमत के बल पर ये सरकार अपने हित के लिए जब चाहे तो छाीसगढ़ को भी केंद शासित प्रदेश बना सकती है। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि हमारे संविधान को खतरा बाहर से नहीं बल्कि देश के अंदर संघ परिवार से है।
संघ परिवार महिलाओं,दलितों,आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक को संविधान में दिए गए मतदान के अधिकार के कारण इसका विरोध करती है और बदलना चाहती है। संघ परिवार और भाजपा साा में आती है तो देश मे नाथूराम विचारधारा का बोलबाला बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि आज राज्यपाल के माध्यम से मोदी सरकार विपक्षी सरकारों को अस्थिर कर रही है। सभा को संबोधित करते हुए लखनपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंहदेव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा गरीबों के हित में बनाये गए संविधान को अमीरों की हितैषी भाजपा सरकार बदलना चाहती है। सभा को संबोधित करते हुए लखनपुर लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कृपाशंकर गुप्ता ने एक देश एक चुनाव के मोदी सरकार के नारे और उनकी मंशा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि चुनावों की मौजूदा प्रणाली पर एक देश एक चुनाव थोप भाजपा सरकार तानाशाही स्थापित करना चाहती है। लॉक कांग्रेस उदयपुर के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने हम गांववासियों के लिए, आदिवासियों के उत्थान के लिए, वनवासियों के लिये,ये संविधान बनाया था लेकिन आज केंद्र की मोदी सरकार अमीरों की सुविधा के लिए देश के संविधान को बदलने जा रही है। लखनपुर में आयोजित संविधान बचाओ रैली और सभा का संचालन अमित सिंहदेव ने किया। इस दौरान अम्बिकापुर विधानसभा के चारो सांगठनिक लॉक अम्बिकापुर शहर,अम्बिकापुर ग्रामीण,लखनपुर और उदयपुर के कांग्रेस पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply