Breaking News

अंबिकापुर,@शोरूम से 1.95 लाख नकद, सीसीटीव्ही का डीबीआर ले गए चोर

Share

अंबिकापुर,24 मई 2025 (घटती-घटना)। शहर के जयस्तंभ चैक के पास स्थित याम्हा शोरूम,चंद्रा इंटरप्राइजेज में धावा बोलकर चोर ने 1 लाख 95 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई है, जिस पर पुलिस चोर के तलाश में लगी है।
शोरूम के मैनेजर शिवधारी कॉलोनी निवासी राममूरत यादव ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि शुक्रवार की शाम को वह रोजाना की भांति शोरूम को बंद करके सभी कर्मचारी घर चले गए थे। शनिवार की सुबह शोरूम पहुंचे तो बाहर से शटर में पूर्ववत ताला बंद था, जिससे चोरी का आभास नहीं हुआ। अंदर जाने पर सामान अस्त-व्यस्त देखकर चोरी का एहसास हुआ। अंदर जाने पर दुकान का दराज और आलमारी का लॉक टूटा मिला। शोरूम में लगे सीसीटीव्ही का डीबीआर भी नहीं था। शोरूम का बारीकी से अवलोकन करने पर पता चला कि चोर दुकान के अंदर बाथरूम के खिडकी को तोडकर प्रवेश किया था और नकद राशि 1 लाख 95 लाख रुपये के अलावा सीसीटीव्ही कैमरे का डीबीआर सहित कुछ अन्य सामान चोरी करके ले गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच के बाद अपराध दर्ज कर ली है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply